श्री हित चतुरासी जी

जोई-जोई प्यारौ करै सोई मोहि भावै, भावै मोहि जोई सोई-सोई करै प्यारे। मोकों तो भावती ठौर प्यारे के नैंनन में, प्यारौ भयौ चाहै मेरे नैंनन के तारे।। मेरे तन मन प्राण हूँ ते प्रीतम प्रिय, अपने कोटिक प्राण प्रीतम मोंसों हारे। जय श्रीहित हरिवंश हंस-हंसिनी साँवल-गौर, कहौ कौन करै जल-तरंगनी न्यारे।। प्यारे बोली भामिनी आजु नीकी जामिनी, भेंट नवीन मेघ सौं दामिनी। मोहन रसिक-राइरी माई, तासौं जु-मान करै, ऐसी कौन कामिनी। जै श्रीहित हरिवंश श्रवण सुनत प्यारी, राधिकारमण सौं मिली गज-गामिनी।। प्रात समय दोऊ रस लंपट, सुरत-जुद्ध जय जुत अति फूल। श्रम वारिज घनविन्दु वदन पर, भूषण अंगहि अंग विकूल।। कछु रह्यौ तिलक सिथिल अलकावलि, वदन कमल मानौं अलि भूल। जै श्रीहित हरिवंश मदन-रंग रँगि रहे, नैंन-बैंन कटि सिथिल दुकूल।। आजु तौ जुवति तेरौ, वदन आनन्द भरयौ, पिय के संगम के सूचत सुख चैंन। आलस-वलित बोल, सुरंग रँगे कपोल, विथकित अरुण उनींदे दोऊ नैंन।। रुचिर तिलक-लेश, किरत कुसुम-केश, सिर सीमंत भूषित मानौं तैं न। करुणाकर उदार, राखत कछु न सार, दसन-वसन लागत जब देंन।। काहे कौं दुरत भीरु, पलटे प्रीतम चीर, बस किये श्याम सिखै सत मैंन। गलित उरसि माल, सिथिल किंकिनी जाल, (जै श्री) हित हरिवंश लता-गृह सैंन।। आजु प्रभात लता-मंदिर में, सुख बरसत अति हरषि युगल वर। गौर-श्याम अभिराम रंगभरे, लटकि-लटकि पग धरत अवनि पर।। कुच-कुमकुम रंजित मालावलि, सुरत नाथ श्रीश्याम धाम धर। प्रिया प्रेम के अंक अलंकृत, चित्रित चतुर शिरोमनि निजकर।। दम्पति अति अनुराग मुदित कल, गान करत मन हरत परस्पर। जै श्रीहित हरिवंश प्रशंस-परायन, गायन अलि सुर देत मधुर तर।।

Read the full entry

Log in to unlock this spiritual diary and connect with devotees.

Thoughts & Discussion

Join the Devotee Community

Log in to see what other devotees are saying, share your spiritual experiences, and join the discussion.