श्यामा आन बसों वृन्दावन में

श्यामा आन बसों वृन्दावन में, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में । श्यामा रस्ते में बाग बना जाना, फुल बीनुगी तेरी माला के लिए । तेरी बाट निहारूं कुंजन में, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥ श्यामा रस्ते में कुआ खुदवा जाना, मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए । मैं तुझे नहालाउंगी मल मल के, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥ श्यामा मुरली मधुर सुना जाना, मोहे आके दरश दिखा जाना । तेरी सूरत बसी है अंखियन में, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥ श्यामा वृन्दावन में आ जाना, आकर के रास रचा जाना । सूनी गोकुल की गलियन में, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥ श्यामा माखन चुराने आ जाना, आकर के दही बिखरा जाना । बस आप रहो मेरे मन में, मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में ॥

Read the full entry

Log in to unlock this spiritual diary and connect with devotees.

Thoughts & Discussion

Join the Devotee Community

Log in to see what other devotees are saying, share your spiritual experiences, and join the discussion.