Shri Darbar Diary
Shri Darbar


Your Support Keeps Shri Darbar Pure and Ad-Free

Shri Darbar is creating a peaceful, ad-free spiritual social network for all. Your kind support will help us keep it alive and accessible to everyone.

Contribute with Love  

Aaj Aayi hai diwali sare khushi me jhume ja rahe

टेक:- आज आई है दीवाली सारे ख़ुशी में झूमे जा रहे ।

अपने प्रभु जी को पा कर गीत ख़ुशी के गा रहे ।।

1. दूर-दूर से गुरुमुखजन सतगुरु चरणों में आये,

भक्ति प्रेम के दीप जगा कर फूले नहीं समाये,

ऐसी रोशनी है पाई पा कर सभी मुसकरा रहे ।

अपने प्रभु जी को पा कर गीत ख़ुशी के गा रहे ।।

2. त्रेता युग में राम प्रभु ने जो सन्देश सुनाया,

गुरुमुखों ने उस करनी को जीवन में अपनाया,

नवधा भक्ति की दात सतगुरु आज लुटा रहे ।

अपने प्रभु जी को पा कर गीत ख़ुशी के गा रहे ।।

3. दुनिया वाले आज के दिन लक्ष्मी की पूजा करते,

वही लक्ष्मी और धन कुबेर सतगुरु का पानी भरते,

ऐसे गुरु की शरण में बैठ गुरुमुख सुख को पा रहे ।

अपने प्रभु जी को पा कर गीत ख़ुशी के गा रहे ।।

4. 'दासा' आज शुभ घड़ी जगमग करती आई,

हिरदय में गुरु नाम की हमने दीप-माला सजाई,

भागों वाले यहाँ आ कर सच्ची दीवाली मना रहे ।

अपने प्रभु जी को पा कर गीत ख़ुशी के गा रहे ।।

Share With Your Family & Friends

Vijay Arora Studio

Vjay Arora Studio

Short URL

shridarbar.com/u/D-kcY6v

Create

Delete Parmanently

Are you sure you want to delete this ?

Welcome


Sign up / Login to unlock all features & never miss out on the latest Content, Motivational speech, articles and many more.



  Sign in with email



No account? Create one


Click "Sign In" to agree to Shri Darbar's Terms of Service and acknowledge the Shri Darbar's Privacy Policy applies to you.