Kirpa Bhari Khushion Bhari Aayi Deepawali Ki Shubh Ghadi

टेकः - किरपा भरी, ख़ुशियों भरी, आयी दीपावली की शुभ घड़ी; मिले सबको आनन्द, महके भक्ति सुगन्ध । हर जीवन में छायी सच्ची ख़ुशी ।। 1. प्रभु-मिलन की सुन्दर घड़ी जो मिली, मिली ख़ुशी खिल गयी हर दिल की कली; किया बड़ा उपकार, दिया सुन्दर दीदार । प्रभु झोली सभी की सुखों से भरी ।। 2. प्रेम श्रद्धा की थाली सजा करके, सुन्दर भावों के दीये जगा करके; प्यारी छवि को निहार, रहे आरती उतार । पायीं हमने ख़ुशियाँ सारे जग की ।। 3. जिस दिल में प्रभु जी विराज रहे, ख़ुशियों के ढोल नगाड़े वहाँ बाज रहे; जायें 'दास' बलिहार, गायें मंगलाचार । पायी प्रभु जी से कुंजी सच्चे सुख की ।।

Read the full entry

Log in to unlock this spiritual diary and connect with devotees.

Watch Video

Main Video Thumbnail

Thoughts & Discussion

Join the Devotee Community

Log in to see what other devotees are saying, share your spiritual experiences, and join the discussion.